Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : दूसरी शादी के नाम पर ठगी: दंपती ने 7 लाख लूटे, बिलासपुर में धरे गए

Chhattisgarh Crimes News :  शादी जैसे पवित्र रिश्ते को लालच और धोखे का जरिया बना देने वाला एक चौंकाने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा और उसके पति संजय चौधरी ने एक युवती के साथ न सिर्फ भावनात्मक बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ी ठगी की। दोनों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से शादी के नाम पर महिला से करीब 7 लाख रुपये की ठगी की और फिर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े :- Surguja road accident News : तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर, प्रेग्नेंट महिला, देवर और नाबालिग की दर्दनाक मौत

पूरा मामला ऐसे सामने आया

जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली दमयंती नाम की महिला ने जुलाई 2024 में बिलासपुर स्थित सतनाम मैरिज ब्यूरो में विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। ब्यूरो की संचालिका चित्रा ने उसे कुछ लड़कों के प्रोफाइल दिखाए, लेकिन जब कोई पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का फर्जी प्रोफाइल दिखाया और दमयंती को उससे शादी के लिए राजी कर लिया। संजय पहले से शादीशुदा था, लेकिन इस बात को छिपाया गया।

शादी गिरौधपुरी धाम में कराई गई और उसके बाद संजय दमयंती को हरियाणा के सिरसा ले गया। कुछ समय बाद दोनों बिलासपुर लौटे और विनोबा नगर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहीं एक ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया।

शादी के बाद संजय ने बीमारी और पारिवारिक परेशानियों का हवाला देकर दमयंती से करीब 7 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि उसने उन पैसों से एक कार भी खरीदी। लेकिन कुछ ही दिन बाद संजय अचानक लापता हो गया। जब दमयंती ने तलाश शुरू की, तो उसे पता चला कि ब्यूरो चलाने वाली चित्रा दरअसल संजय की पहली पत्नी है और दोनों ने मिलकर उसके साथ सुनियोजित ठगी की। (Chhattisgarh Crimes News)

गिरफ्त में आए आरोपी

दमयंती की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और साजिश का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। दोनों ने पूरी योजना के साथ पीड़िता को जाल में फंसाया था। पुलिस ने दोनों को धर दबोच लिया है और उनके खिलाफ IPC की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला “प्रेम और विश्वास के नाम पर की गई संगठित ठगी” का क्लासिक उदाहरण है। आरोपी दंपती ने अपने निजी फायदे के लिए एक मासूम महिला को शिकार बनाया और उसका आर्थिक व भावनात्मक शोषण किया। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!