Google Analytics —— Meta Pixel

Over speeding car accident : गुटखा थूकने के लिए खोला गेट, तेज रफ्तार इनोवा डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Over speeding car accident : बिलासपुर हाईकोर्ट के पास सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर ने चलते वाहन का दरवाजा गुटखा थूकने के लिए खोल दिया। गाड़ी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी और असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटी खा गई।

कार में सवार तीन युवकों में से एक, जैकी गेही (31) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें :- Corona in India: देश में कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी ! 5 और मरीजों की मौत, 4 हजार से पार हुए सक्रिय मामले

जानकारी के मुताबिक, जैकी चकरभाठा का रहने वाला था और कपड़ों की दुकान चलाता था। रविवार रात वह एक बार में पार्टी करने गया था। रात करीब 1:30 बजे उसने अपने दोस्त आकाश चंदानी को कॉल कर उसे लेने बुलाया। आकाश अपने दोस्त पंकज के साथ इनोवा लेकर पहुंचा। आकाश ड्राइव कर रहा था, पंकज उसके बगल में बैठा था और जैकी पीछे। (Over speeding car accident)

एनएच पर हाईकोर्ट के पास गुरुनानक ढाबे के सामने जब गाड़ी 100 की स्पीड से चल रही थी, उसी दौरान आकाश ने गुटखा थूकने के लिए कार का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही गाड़ी असंतुलित हो गई, डिवाइडर से टकराई और तीन बार पलटी खाई। हादसे में ड्राइवर साइड का दरवाजा पहले से खुला था, वहीं पलटने के दौरान पीछे का दरवाजा भी खुल गया, जिससे आकाश और जैकी बाहर गिर गए। (Over speeding car accident)

गिरने से जैकी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और मामला लापरवाही से वाहन चलाने का मानते हुए जांच की जा रही है। (Over speeding car accident)

Back to top button
error: Content is protected !!