Google Analytics —— Meta Pixel

Corona in India: देश में कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी ! 5 और मरीजों की मौत, 4 हजार से पार हुए सक्रिय मामले

Corona in India : देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 4,026 तक पहुंच गए हैं, और पिछले 24 घंटों में 5 और मरीजों की मौत दर्ज की गई है। केरल में सबसे अधिक 1,416 सक्रिय मामले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 494 मामले सामने आए हैं। दिल्ली, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में भी मामले बढ़ रहे हैं। मृतकों में केरल में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग, महाराष्ट्र में दो, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

यह भी पढ़े :- अयोध्या में आज से राम मंदिर में दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू, भव्य सजावट से सजी राम नगरी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समय दिल्ली में 393, गुजरात 397, कर्नाटक 311, केरल 1416, महाराष्ट्र 494, यूपी 138, तमिलनाडु 215 और वेस्ट बंगाल में 372 कोरोना के मामले सक्रिय है। (Corona in India)

वहीं, कोरोना से केरल में 80 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जो गंभीर निमोनिया और तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम (ARDS) के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित था. तमिलनाडु में टाइप 2 मधुमेह और पार्किंसंस रोग से पीड़ित 69 वर्षीय महिला ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया. पश्चिम बंगाल में एक 43 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मिली, जो तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम, सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी इंजरी से पीड़ित थी। (Corona in India)

महाराष्ट्र में कोरोना से दो लोगों की मौत

अगर महारस्ट्र की बात करें तो कोविड से और 2 मौतें हो गई हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये मौतें कोल्हापुर और सातरा में हुई हैं. दोनों मरीज अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इसी के साथ इस वर्ष राज्य में कोविड से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है. राज्य में सोमवार को 59 नए मरीज कोविड 19 के सामने आए, जिनमें मुंबई में 20 मामले पाए गए. इसी के साथ राज्य में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 873 हो गई है, जिनमें अकेले 483 मरीज मुंबई के हैं. मुंबई में कोविड लगातार बढ़ रहा है. राज्य में अब तक कोविड संक्रमित 369 लोग ठीक भी हो चुके हैं। (Corona in India)

कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण

कोरोना वायरस के नए मामलों के बढ़ने की वजह NB.1.8.1 सब-वेरिएंट है, जोकि कोविड-19 का ओमिक्रॉन का वेरिएंट है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने पुष्टि की है कि नया स्ट्रेन तेजी से फैलता है और अत्यधिक परिवर्तनशील है, लेकिन यह हल्की बीमारी का कारण बनता है. सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, सिरदर्द, शरीर में दर्द, नाक बहना और भूख न लगना शामिल हैं. ये वायरस मौसमी फ्लू के समान ही है। (Corona in India)

Back to top button
error: Content is protected !!