Assam floods 2025 : असम-बिहार में बारिश और तूफान, अब तक 18 मौतें, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में हालात बिगड़े; इन राज्यों में अलर्ट

Assam floods 2025 : देश में मानसून की दस्तक के बाद पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है। अब तक असम और सिक्किम में बाढ़ व लैंडस्लाइड से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बिहार में आंधी-तूफान से 7 लोगों की जान गई। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh : मोदी के 11 साल: जन-जन की प्रगति, ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान 9 जून से – अरुण साव
असम के 22 जिलों के 1254 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 5.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 11 मौतें हुई हैं। राज्य की 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सड़क, रेल और बोट सेवाएं बाधित हुई हैं। 165 राहत शिविरों में 31 हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं।
सिक्किम में लैंडस्लाइड, सेना के जवान शहीद
उत्तरी सिक्किम में लाचेंग और चुंगथांग कस्बों में लैंडस्लाइड के बाद 1,678 टूरिस्ट्स को रेस्क्यू किया गया है। अभी भी 100 से अधिक लोग फंसे हैं। मंगन जिले में बाढ़ को आपदा घोषित किया गया है। छातेन में सेना कैंप पर लैंडस्लाइड में 3 जवानों की मौत हो गई, 6 जवान लापता हैं। (Assam floods 2025)
बिहार में तूफान से 7 की मौत
सीवान जिले में तेज आंधी और बारिश के बाद पेड़ और दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। जयपुर में भी एक महिला की दीवार गिरने से जान गई। मध्य प्रदेश के 38 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है। राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। (Assam floods 2025)
पूर्वोत्तर राज्यों में रेस्क्यू और राहत कार्य
त्रिपुरा में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन 66 राहत शिविरों में 10,800 लोग अभी भी ठहरे हैं। अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से 14 लोगों को बचाया गया है। मणिपुर में 19 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में 31 राहत शिविर खोले गए हैं और 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। (Assam floods 2025)



