India COVID cases rise : देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, 4 दिन में 31 मौतें, एक्टिव केस 4 हजार के पार; इन राज्यों में अलर्ट

India COVID cases rise : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। 1 जून 2025 तक एक्टिव केसों की संख्या 4,026 हो चुकी है। अकेले केरल (1,416 केस) और महाराष्ट्र (494 केस) में कुल मामलों का 50% से अधिक केस हैं। बीते चार दिन में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मौतों की संख्या 38 तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें :- Korba farmers protest News : कोरबा में किसानों ने सड़क पर चटाई बिछाकर किया धरना, असिंचित जमीन पर मुआवजे की मांग
महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 10 मौतें हुई हैं। सोमवार को दो बुजुर्ग महिलाओं की जान गई। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात में भी बीते 24 घंटे में 1-1 मौत दर्ज की गई। दिल्ली के आरएमएल, सफदरजंग और अन्य बड़े अस्पतालों ने तैयारी शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि मामले गंभीर नहीं हैं और मरीजों में सामान्य लक्षण दिख रहे हैं। फिर भी आरएमएल में 9 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। (India COVID cases rise)
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अगली कोविड महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और सरकार को हर स्तर पर तैयार रहना चाहिए। कोर्ट ने सैंपलिंग और पॉलिसी इंप्लिमेंटेशन को लेकर केंद्र से रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड समेत सभी संसाधनों की समीक्षा हो चुकी है और व्यवस्था तैयार है। 30 मई को मिजोरम में 2 नए केस मिले हैं, जो 7 महीने बाद राज्य में कोविड की वापसी मानी जा रही है। मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। (India COVID cases rise)
ICMR के अनुसार, देश में 4 नए कोविड वैरिएंट (LF.7, XFG, JN.1, NB.1.8.1) मिले हैं। इनमें JN.1 सबसे आम है और 50% से ज्यादा सैंपल में यह पाया गया है। WHO ने इन्हें निगरानी योग्य वैरिएंट बताया है, लेकिन अभी खतरे की कोई बड़ी बात नहीं मानी है। (India COVID cases rise)
महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 10 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। जम्मू-कश्मीर, यूपी और अन्य राज्यों में भी sporadic केस मिल रहे हैं। इटावा सफारी पार्क को कोविड मामलों की वजह से बंद कर दिया गया था, जिसे अब प्रोटोकॉल के साथ खोला गया है।



