Raipur new covid cases : छत्तीसगढ़ में कोविड का नया वैरिएंट JN.1 सक्रिय, 24 घंटे में 9 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस

Raipur new covid cases : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 का असर दिखने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें रायपुर से 5 और बिलासपुर से 4 केस सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक कुल 30 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 2 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 28 एक्टिव केस हैं। इनमें से 27 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 1 मरीज का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें :- बेंगलुरु भगदड़ कांड: RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, 11 की मौत के बाद कार्रवाई
रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
प्रदेश में सबसे अधिक 18 एक्टिव केस रायपुर में हैं। बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने JN.1 को लेकर ‘लाइट अलर्ट’ जारी किया है। मेकाहारा के पल्मोनरी विभाग प्रमुख डॉ. आर.के. पांडा के अनुसार, फिलहाल सभी मरीज सामान्य स्थिति में हैं और होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। हालांकि, डायबिटीज, हार्ट पेशेंट और चेन स्मोकर्स के लिए यह वैरिएंट गंभीर हो सकता है।
मेकाहारा अस्पताल में 28 मई से कोविड ओपीडी शुरू कर दी गई है। अब तक 31 मरीजों का RTPCR टेस्ट किया गया है। यहां 15 बेड वाला कोविड ICU पहले से तैयार रखा गया है। स्वास्थ्यकर्मियों को पुनः ट्रेनिंग दी जा रही है। (Raipur new covid cases)
DKS अस्पताल में फिलहाल कोविड टेस्ट की व्यवस्था नहीं है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि कोविड को लेकर कोई स्पेशल एडवाइजरी नहीं मिली है। वहीं, पिछली लहर में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट भी बंद हैं। DKS अस्पताल ने बीते दो वर्षों में सिलेंडर खरीदने में लगभग 3.84 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। (Raipur new covid cases)
देशभर में अब तक कोविड से 4,866 केस और 51 मौतें हो चुकी हैं। फैटेलिटी रेट 2% बनी हुई है। गुरुवार को दिल्ली में 5 माह के एक शिशु की कोविड से मौत हुई। (Raipur new covid cases)



