Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur gold chain robbery : ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन लूटने वाले महाराष्ट्र के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक भी बरामद

Raipur gold chain robbery : राजधानी रायपुर के शक्ति नगर स्थित रोशन ज्वेलर्स से सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खम्हारडीह पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने महाराष्ट्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से एक सोने की चेन, चोरी की दो गाड़ियां और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :- Raipur knife attack News : रायपुर में अड्डेबाजों की चेकिंग में तीन चाकूबाज गिरफ्तार, एक पर पहले से दर्ज हैं 5 आपराधिक केस

यह वारदात 29 मई की शाम 4:30 बजे हुई थी। एक युवक गहना खरीदने के बहाने दुकान में घुसा। उस समय दुकान मालिक पन्ना जैन अकेले थे। युवक ने सोने की चेन दिखाने को कहा, और जैसे ही दुकानदार ने चेन दिखाई, उसने 3 चेन झपटकर भागने की कोशिश की। दुकानदार ने पीछा किया, लेकिन आरोपी अपने साथियों के साथ पहले से तैयार बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। (Raipur gold chain robbery)

जांच के दौरान पुलिस की टीम नागपुर और गोंदिया पहुंची। वहां से जय पाटिल उर्फ बॉबी, राहुल सुखचंद लिल्लारे और राहुल डोंगरे उर्फ विक्की को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से पहले उन्होंने भिलाई और रायपुर से दो बाइक चुराई थी। उन्हीं से रायपुर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। (Raipur gold chain robbery)

पुलिस ने एक आरोपी जय पाटिल के पिता राजेश गोपीचंद पाटिल को भी गिरफ्तार किया है। राजेश ने अपने बेटे को चोरी के सोने की चेन बेचने में मदद की थी। दो आरोपियों ने अपनी हिस्से की चेन नागपुर की ‘ईरा गोल्ड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ में बेच दी थी। पुलिस ने कंपनी को नोटिस भी जारी किया है। (Raipur gold chain robbery)

फिलहाल चारों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की अन्य वारदातों में भी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!