Google Analytics —— Meta Pixel

Eknath Shinde Flight Delay: मेरी ड्यूटी खत्म…डिप्‍टी सीएम शिंदे के पायलट ने प्‍लेन उड़ाने से कर दिया इनकार

Eknath Shinde Flight Delay: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पायलट द्वारा विमान उड़ाने से मना देने के कारण जलगांव के एयरपोर्ट पर करीब एक घंटे से अधिक वक्त पर फंसे (Eknath Shinde Flight Delay) रहे।

यह भी पढ़े :- Ambikapur land fraud : जमीन दिलाने के नाम पर 79 लाख की ठगी, रिटायर्ड कोल कर्मचारी की पत्नी से धोखाधड़ी, रजिस्ट्री नहीं कराई

सूत्रों के मुताबिक, वह रात 9:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन पायलट ने देरी का हवाला देते हुए उड़ान भरने से इनकार कर दिया और कहा कि यह उनके ड्यूटी के समय से बाहर है। पायलट को समझाने के लिए मंत्रियों गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में 45 मिनट तक चली चर्चा के बाद अंततः विमान ने उड़ान भरी। इससे पहले शिंदे का विमान दोपहर 3:45 बजे उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों से विमान शाम 6:15 बजे उतरा।

ढाई घंटे की देरी के बाद शिंदे संत मुक्ताई पालकी यात्रा में शामिल होने के लिए जलगांव से मुक्ताईनगर तक सड़क मार्ग से पहुंचे। पालकी यात्रा में हिस्सा लेने और संत मुक्ताई मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे रात 9:15 बजे जलगांव एयरपोर्ट पर वापस लौटे।

डिप्टी सीएम की फ्लाइट में मिली किडनी मरीज को मदद

इस पूरी घटना के दौरान एक मानवीय पहलू भी सामने आया। जलगांव में एक महिला शीतल पाटिल, जिन्हें किडनी की सर्जरी के लिए मुंबई जाना था, अपनी फ्लाइट मिस कर बैठीं। जब मंत्री गिरीश महाजन को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने एकनाथ शिंदे से बात कर महिला और उसके पति को अपने साथ मुंबई लाने की व्यवस्था की। मुंबई एयरपोर्ट पर एंबुलेंस भी तैयार रखी गई ताकि महिला को बिना देर अस्पताल पहुंचाया जा सके। (Eknath Shinde Flight Delay)

Back to top button
error: Content is protected !!