Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Tomar Brothers News : तोमर बंधुओं के आलीशान मकान पर नगर निगम की कार्रवाई, नापजोख शुरू

Raipur Tomar Brothers News : राजधानी रायपुर में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब नगर निगम ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह निगम की टीम भाठागांव स्थित वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के आलीशान मकान पर पहुंची और भवन की नापजोख शुरू की।

Raipur Tomar Brothers News :

यह भी पढ़ें :- Active Covid Patients : बिलासपुर में फिर एक महिला कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज बढ़कर 11, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

निगम अधिकारियों ने मकान के निर्माण की वैधता की जांच शुरू कर दी है। मकान के नक्शे की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि निर्माण नगर निगम की अनुमति और भवन निर्माण के नियमानुसार किया गया है या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (Raipur Tomar Brothers News)

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस ने इसी मकान से करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी, सोना-चांदी के जेवर, लग्जरी वाहन और अवैध हथियार जब्त किए थे। फिलहाल वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं और पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

नगर निगम की यह कार्रवाई प्रशासन और पुलिस के संयुक्त अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जिसका मकसद न सिर्फ अपराधियों पर दबाव बनाना है, बल्कि अवैध निर्माण व आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति पर नियंत्रण पाना भी है। प्रशासनिक सख्ती के इस क्रम में आगे और भी संपत्तियों की जांच संभव है। (Raipur Tomar Brothers News)

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विरुद्ध कोई भी निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा हो। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था और शहरी नियोजन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ठोस कदम है। (Raipur Tomar Brothers News)

यह भी पढ़ें :-  CG good governance News : मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 IIM रायपुर में प्रारंभ, सुशासन और नीति निर्माण पर हो रहा मंथन

Back to top button
error: Content is protected !!