Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Crime News : बहतराई में पत्नी की तवा से पीटकर हत्या, बच्ची की छट्ठी को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Crime News : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतराई में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की तवा से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :- Raipur Tomar Brothers News : तोमर बंधुओं के आलीशान मकान पर नगर निगम की कार्रवाई, नापजोख शुरू

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे गौरीशंकर साहू (27) और उसकी पत्नी रत्ना साहू (25) के बीच दो माह की बेटी की छट्ठी मनाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पास में रखा रोटी बनाने का तवा उठाया और पत्नी के चेहरे पर वार कर दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ सिर पर भी हमला कर दिया। (Bilaspur Crime News)

रत्ना साहू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर के अन्य परिजन खेत में काम करने गए थे। घर में सिर्फ पति-पत्नी और बच्ची मौजूद थे।

घटना के बाद गौरीशंकर ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। (Bilaspur Crime News)

घटनास्थल से हत्या में उपयोग किया गया तवा भी बरामद कर लिया गया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह वारदात घरेलू हिंसा और क्रोध में उठाए गए खतरनाक कदम की भयावह मिसाल है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। (Bilaspur Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!