Google Analytics —— Meta Pixel

CG Chintan Shivir 2.0 : मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ किया योग, चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की की सकारात्मक शुरुआत

CG Chintan Shivir 2.0 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। इस योग सत्र में उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :- डॉ. सत्तधारी साहू होंगे “सबके लिए अभिलेखागार” संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, आज रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजन

मुख्यमंत्री ने योग को संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि “योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक सुदृढ़ता का भी स्त्रोत है। यह मन, शरीर और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।” (CG Chintan Shivir 2.0)

सुबह के समय आयोजित इस सामूहिक योग सत्र में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी शामिल हुए।

सभी मंत्रियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और प्रदेशवासियों को इसके नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन एक प्रेरणादायक पहल बनकर उभरा, जो प्रदेश में हेल्दी और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। (CG Chintan Shivir 2.0)

चिंतन शिविर 2.0 के इस विशेष सत्र ने यह संदेश दिया कि कुशल शासन के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य और मानसिक शांति भी सरकार की प्राथमिकताओं में है। (CG Chintan Shivir 2.0)

यह भी पढ़ें :-  छत्तीसगढ़ में ‘अटल निर्माण वर्ष’: सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें :-  Rashifal 9 June 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

यह भी पढ़ें :-  मुख्यमंत्री साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को बताया नीति-निर्माण का सशक्त मंच, आईआईएम रायपुर में मंत्रियों ने सीखा सुशासन

Back to top button
error: Content is protected !!