Google Analytics —— Meta Pixel

ठाणे ट्रेन हादसे के बाद रेलवे बोर्ड का ऐलान: मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमेटिक डोर

Mumbai Train Accident : आज मुंबई लोकल में हुए दर्दनाक हादसे (Mumbai Train Accident) के बाद रेलवे बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने मुंबई रेल सेवा में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब मुंबई लोकल में यात्रा पहले से कहीं अधिक सुरक्षित होगी।

यह भी पढ़े :- Bilaspur wife harassment suicide : पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, मरने से पहले बनाया 29 मिनट का वीडियो

रेलवे बोर्ड ने घोषणा की है कि 

1. मुंबई के लिए निर्माणाधीन सभी रेक्स (कोचों) में अब ऑटोमैटिक डोर क्लोजर यानी स्वचालित दरवाज़ा बंद करने की सुविधा अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।

2. इसके साथ ही, वर्तमान में चल रही सभी लोकल ट्रेनों को फिर से डिजाइन किया जाएगा, ताकि उनमें भी यह सुरक्षा सुविधा जोड़ी जा सके। पुराने कोचों में भी दरवाज़े बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। ऑटोमैटिक डोर क्लोजर सिस्टम न केवल गिरने जैसे हादसों को रोकेगा, बल्कि भीड़भाड़ वाले समय में दरवाजे पर खड़े यात्रियों को भी सुरक्षा देगा।रेलवे बोर्ड का यह फैसला मुंबई जैसे व्यस्त शहर में लाखों रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत देगा, जहां लोकल ट्रेनें ‘जन-जीवन रेखा’ मानी जाती हैं।

चार लोगों की हादसे में मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह बेहद व्यस्त समय के दौरान एक चलती लोकल ट्रेन से गिरकर एक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांस्टेबल समेत कम से कम चार लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच उस वक्त हुई जब ट्रेन कसारा जा रही थी।रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि किए बिना बताया कि घटना संभवतः भीड़भाड़ वाली दो ट्रेनों के पायदान से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुई क्योंकि ट्रेनें विपरीत दिशाओं से गुजर रही थीं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेलवे प्रशासन घटना के कारण की जांच कर रहा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि यह घटना उपनगरीय रेलवे प्रणाली में भीड़भाड़ और यात्री सुरक्षा पर गंभीर ध्यान देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। (Mumbai Train Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!