Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur wife harassment suicide : पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, मरने से पहले बनाया 29 मिनट का वीडियो

Bilaspur wife harassment suicide : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक 29 मिनट का वीडियो बनाकर YouTube पर अपलोड किया, जिसमें अपनी मौत के लिए पत्नी, ससुराल पक्ष, एक्स बॉयफ्रेंड और समाजिक व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें :- Raipur police raid : उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में छिपा था तोमर का हिस्ट्रीशीटर भाई, रायुपर पुलिस पहुंची तो चकमा देकर फरार, स्कॉर्पियो जब्त

युवक आनंद देवांगन की छह महीने पहले चांपा की शुभि देवांगन से शादी हुई थी। आनंद ने वीडियो में बताया कि पत्नी मम्मी और बहनों के बहकावे में आकर घर छोड़ गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। ससुराल पक्ष लगातार फोन कर दबाव बनाते थे। पत्नी दो बार गर्भपात करा चुकी थी। आनंद का आरोप है कि पत्नी के एक्स बॉयफ्रेंड और कपड़ा व्यवसायी संदीप थावलानी ने उसे धमकाया और उसकी पत्नी की मां और बहनों के साथ भी संबंध बनाए। (Bilaspur wife harassment suicide)

आनंद ने बताया कि वह समाज और कानून से भी न्याय नहीं पा सका क्योंकि सब लड़कियों के पक्ष में खड़े थे। उसने यह भी कहा कि लड़कों के लिए कोई कानून नहीं है। वह कई बार अपनी पत्नी को वापस लाने गया लेकिन उसे तिरस्कार और अपमान ही मिला। (Bilaspur wife harassment suicide)

जीआरपी थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव के अनुसार, युवक ने शनिवार शाम दाधापारा स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Bilaspur wife harassment suicide)

यह भी पढ़ें :- Naxal attacks in Chhattisgarh : सुकमा नक्सली हमले में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, CM साय ने जताया गहरा दुख

Back to top button
error: Content is protected !!