Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur police raid : उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में छिपा था तोमर का हिस्ट्रीशीटर भाई, रायुपर पुलिस पहुंची तो चकमा देकर फरार, स्कॉर्पियो जब्त

Raipur police raid : रायपुर से फरार चल रहे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के हिस्ट्रीशीटर भाई रोहित सिंह तोमर की तलाश में पुलिस को क्लू मिला, लेकिन आरोपी एक बार फिर चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक रोहित पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव में अपने साले के घर में छिपा था।

यह भी पढ़ें :- History-Sheeter Arrest News : हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर करोड़ों की बरामदगी, नोट गिनने की मशीन, हथियार और लग्जरी गाड़ियां जब्त

रविवार देर रात कंधई पुलिस ने कोर्रा गांव में छापा मारा। गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो को देख पुलिस को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि यह गाड़ी रोहित सिंह तोमर की है। पुलिस ने तत्काल गाड़ी को जब्त कर लिया है। इस दौरान आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। कंधई थाना प्रभारी गुलाब चंद सोनकर ने मंदाह पुलिस चौकी प्रभारी मिथलेश चौरसिया के साथ संयुक्त कार्रवाई की। (Raipur police raid)

एक रिश्तेदार हिरासत में:

पुलिस ने रोहित के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में उसके ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी अब भी आसपास के किसी गांव में छिपा हो सकता है।

रायपुर में चल रही बड़ी कार्रवाई:

इससे पहले रायपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित और उसके भाई वीरेंद्र सिंह तोमर के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, सोना और दो अवैध पिस्टल बरामद की गई थीं। साथ ही गिरोह से जुड़े कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। तभी से दोनों भाई फरार चल रहे हैं। (Raipur police raid)

कई संगीन मामलों में नाम:

रोहित सिंह तोमर के खिलाफ कई राज्यों में धोखाधड़ी, धमकी, रंगदारी और संपत्ति हड़पने जैसे संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो रोहित का नेटवर्क मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। वह खुद को करणी सेना नेता के भाई के रूप में राजनीतिक संरक्षण मिलने का दावा करता था।

रायपुर से पहुंची टीम:

अब रायपुर से एक विशेष पुलिस टीम कंधई पहुंच रही है, जो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश में जुटेगी। पुलिस ने गांव के आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर दी है। मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी निगरानी से भी उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस का दावा:

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरारी के दौरान उसे पनाह देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में स्थानीय स्तर पर भी खुफिया इनपुट जुटाए जा रहे हैं। (Raipur police raid)

Back to top button
error: Content is protected !!