Google Analytics —— Meta Pixel

CG COVID cases 2025 : छत्तीसगढ़ 6 जिलों में फैला कोविड संक्रमण, मरीजों की संख्या बढ़कर 64, एक्टिव केस 44, मॉकड्रिल और स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू

CG COVID cases 2025 : छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण एक बार फिर फैल रहा है। सोमवार रात तक प्रदेश में कोविड के 6 नए मरीज सामने आए हैं, जिनमें बिलासपुर से 3, जबकि रायपुर, महासमुंद और दुर्ग से 1-1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड मामलों की कुल संख्या बढ़कर 64 हो गई है। इनमें से 18 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि 44 एक्टिव केस हैं। इनमें से 40 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें :- ASP Akash Rao martyr : सुकमा IED ब्लास्ट में शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे को गार्ड ऑफ ऑनर, रायपुर में अंतिम विदाई

पिछले 48 घंटों की बात करें तो कोविड के 13 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज मिले थे। यह अब तक एक ही दिन में सामने आया सबसे बड़ा आंकड़ा था, जिसने प्रशासन को हाई अलर्ट मोड पर ला दिया।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के सभी जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मॉकड्रिल कराई जा रही है। टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ को सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की ट्रेनिंग दी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। (CG COVID cases 2025)

छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों का जिलेवार विवरण:

  • रायपुर: 22
  • बिलासपुर: 15
  • दुर्ग: 7
  • बालोद: 1
  • बस्तर: 1
  • महासमुंद: 1

विशेषज्ञों की चेतावनी

मेकाहारा के डॉ. आर.के. पांडा ने बताया कि अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में ही स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन जिन मरीजों को डायबिटीज, हृदय रोग या जो चेन स्मोकर हैं, उन्हें नया वैरिएंट JN.1 अधिक प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग लाइट अलर्ट पर है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। (CG COVID cases 2025)

देशभर में स्थिति

देश में कोविड का नया वैरिएंट JN.1 9 राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में फैल चुका है। अब तक 6,491 मरीज संक्रमित हुए हैं, जबकि 65 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वैरिएंट पहले की तुलना में कम खतरनाक है और इसकी फैटेलिटी रेट मात्र 2% है। (CG COVID cases 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!