Bilaspur COVID cases : बिलासपुर में कोरोना के 3 नए मामले, हाईकोर्ट परिसर में मास्क अनिवार्य, एक्टिव केस बढ़कर 14
Bilaspur COVID cases : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है। सोमवार को जिले में कोविड के 3 नए मरीज मिले, जिससे जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 14 हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सोमवार से समर वेकेशन के बाद हाईकोर्ट में नियमित कामकाज शुरू हुआ है, और उसी के साथ यह कोविड एडवाइजरी जारी की गई।
यह भी पढ़ें :- Active Covid Patients : बिलासपुर में फिर एक महिला कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज बढ़कर 11, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नए संक्रमितों में विनोबा नगर का 21 वर्षीय युवक, ग्रीन पार्क की 34 वर्षीय महिला और टिकरापारा के 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। तीनों की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। (Bilaspur COVID cases)
स्थानीय संक्रमण की आशंका
नोडल अधिकारी डॉ. प्रभावत श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों नए संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
डॉक्टरों और प्रशासन की अपील
चिकित्सकों का मानना है कि अभी केस कम हैं, लेकिन लापरवाही से संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इसलिए मास्क पहनना, हाथों की सफाई और भीड़-भाड़ से बचना जरूरी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत कोविड टेस्ट कराएं और खुद को आइसोलेट करें। (Bilaspur COVID cases)
हाईकोर्ट की कोविड गाइडलाइन
हाईकोर्ट के प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल खिलावन राम द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि संक्रमण की आशंका को देखते हुए परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। वकीलों, पक्षकारों और कर्मचारियों को सैनिटाइजर का उपयोग, भीड़ से बचाव और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
बढ़ते केसों को लेकर हाईकोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सावधानी बढ़ा दी गई है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन ही संक्रमण की रोकथाम में सबसे कारगर उपाय है। (Bilaspur COVID cases)



