Google Analytics —— Meta Pixel

Sarguja Minor Girls Death : नाबालिग सहेलियों की संदिग्ध हालात में मौत, रात में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में दम तोड़ा; सर्पदंश की आशंका

Sarguja Minor Girls Death : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित केदमा गांव में दो नाबालिग सहेलियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर रात दोनों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर इसे सर्पदंश का मामला बताया है, हालांकि शरीर पर सर्पदंश के कोई निशान नहीं मिले।

यह भी पढ़ें :- Dhamtari Wife Murder : शादी के 3 महीने बाद चरित्र शंका में पत्नी का गला रेता, इंस्टा पर ‘LOVE YOU’ वाले पोस्ट के साथ पत्नी की फोटो

धान कटाई कर लौटी थीं दोनों सहेलियां

मृतक लड़कियों की पहचान सुबासो मझवार (14) और निर्मला मझवार (13) के रूप में हुई है। दोनों पिछले एक हफ्ते से गांव की दो अन्य किशोरियों और एक युवक के साथ पास के गांव लालपुर में धान कटाई का काम कर रही थीं। मंगलवार को काम से लौटने के बाद दोनों एक ही खाट पर सो गईं। (Sarguja Minor Girls Death)

रात में तबीयत बिगड़ी, सुबह तक मौत

रात करीब 1 बजे सुबासो को उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई। थोड़ी देर बाद निर्मला को भी चक्कर आने लगे। परिजन उन्हें तत्काल केदमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, फिर वहां से उदयपुर सीएचसी रेफर किया गया। सुबासो की वहीं मौत हो गई, जबकि निर्मला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Sarguja Minor Girls Death)

डॉक्टरों को सर्पदंश की आशंका

हालांकि दोनों के शरीर पर सर्पदंश के स्पष्ट निशान नहीं थे, लेकिन डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर सर्पदंश की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण जहर बताया गया है।

जशपुर में भी बच्ची की मौत

इसी तरह का एक मामला जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक से भी सामने आया है। गायबुड़ा गांव निवासी सुरेश कोरवा की 6 साल की बेटी सुनीता भी रात को जमीन पर सो रही थी, जब उसे किसी चीज ने काटा। उसे तत्काल बगीचा अस्पताल ले जाया गया और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। (Sarguja Minor Girls Death)

Back to top button
error: Content is protected !!