Google Analytics —— Meta Pixel

Ahmedabad Air India Plane Crash : एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार, 242 में से 100 शव बरामद

Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भयानक विमान हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त (Ahmedabad Air India Plane Crash) हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 100 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।

यह भी पढ़े :- Ahmedabad Air India Plane Crash : बिल्डिंग में जा घुसा एयर इंडिया का विमान, 20 छात्रों की मौत की आशंका

दुर्घटना का समय और स्थान

AI-171 फ्लाइट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी। मात्र दो मिनट बाद, 1:40 बजे, यह विमान एयरपोर्ट की परिधि में स्थित एयर कस्टम कार्गो ऑफिस और सिविल हॉस्पिटल डॉक्टर्स के आवासीय परिसर के समीप एक इमारत से टकरा गया। हादसे के वक्त विमान करीब 625 फीट की ऊंचाई पर था। टकराने के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और पूरे इलाके में घने धुएं का गुबार छा गया।

मौके से 100 शव बरामद, राहत कार्य जारी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अब तक दुर्घटनास्थल से 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अभी तक किसी घायल यात्री की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी घायल

जिस इमारत से विमान टकराया वह अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के हॉस्टल के रूप में प्रयोग होती थी। हादसे में वहां रह रहे लगभग 15 डॉक्टर्स घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित

इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान भाजपा ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को अगली सूचना तक निरस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा, “गुजरात के भाई-बहनों के साथ हम इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता से खड़े हैं।”

पूर्व हादसे की यादें ताजा

इस घटना ने 7 अगस्त 2020 को कोझिकोड, केरल में हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश (Ahmedabad Air India Plane Crash) की याद दिला दी है, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई थी। उस समय विमान दुबई से लौट रहा था और रनवे से फिसल गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!