Ahmedabad Air India Plane Crash : बिल्डिंग में जा घुसा एयर इंडिया का विमान, 20 छात्रों की मौत की आशंका

Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. गुरुवार को एयर इंडिया का B-787 ड्रीमलाइनर विमान, जो फ्लाइट AI-171 के रूप में अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जा रहा था, वो मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
यह भी पढ़े :- Ahmedabad Air India Plane Crash : जमीन पर गिरने से पहले बिल्डिंग से टकराया था प्लेन, विजय रुपाणी समेत 242 लोग थे सवार
बता दें कि मेघानी नगर इलाके में ही BJ मेडिकल कॉलेज है. इसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर ये विमान टेकऑफ के 5 मिनट बाद गिर गया. हॉस्टल के ऊपर कैंटीन हैं, जहां पर मेडिकल के छात्र दोपहर के समय लंच करने आते हैं. इस हादसे में 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त जा रही है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. (Ahmedabad Air India Plane Crash)
पुलिस ऑफिसर ने बताया, ‘शुरुआती तौर पर हमें पता चला कि लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान डॉक्टरों के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. लगभग 70-80% एरिया साफ हो चुका है. सभी एजेंसियां यहां काम कर रही हैं. घायलों को जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. हमारी प्रायोरिटी अभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की है. मीडिया से भी हमारी अपील है कि हमारा सहयोग करें.
बताया जार हा है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. यह विमान लंदन के लिए टेक ऑफ के के तुरंत बाद क्रैश हो गया, तथा दुर्घटना के समय विमान में क्रू समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें लगभग 232 यात्री थे. एअर इंडिया का ये विमान ‘बोइंग की 787-8 ड्रीमलाइनर’ विमान है, जो लगभग 11 साल पुराना बताया जा रहा है. (Ahmedabad Air India Plane Crash)



