Teacher Deployment Chhattisgarh : राज्य के 447 शिक्षकविहीन स्कूलों में हुई शिक्षकों की पदस्थापना, अब कोई स्कूल शिक्षकविहीन नहीं

Teacher Deployment Chhattisgarh : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। राज्य के 453 शिक्षकविहीन स्कूलों में से 447 में शिक्षकों की तैनाती पूरी कर ली गई है। शेष छह स्कूलों में प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से लागू की गई है, ताकि सुदूर क्षेत्रों के स्कूलों तक शिक्षकों की पहुँच सुनिश्चित हो सके। (Teacher Deployment Chhattisgarh)
शिक्षा विभाग के अनुसार, अब 357 प्राथमिक, 30 माध्यमिक और 60 हाई स्कूलों में नियमित शिक्षकों की पदस्थापना हो चुकी है। सुकमा जिले के चार और नारायणपुर के दो हाई स्कूलों में अभी काउंसलिंग जारी है। नारायणपुर के सुलेगा धौड़ाई हाई स्कूल में तीन शिक्षक नियुक्त हो चुके हैं। शेष दो स्कूलों में 12 जून को काउंसलिंग प्रस्तावित है। (Teacher Deployment Chhattisgarh)
सुकमा जिले के चिंतलनार, गुम्मा, गंजेनार व कांजीपानी हाई स्कूल में शिक्षकों की तैनाती राज्य स्तर पर काउंसलिंग के जरिए की जाएगी। तब तक इन स्कूलों में पढ़ाई अतिथि शिक्षकों और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के सहारे जारी है।
यह भी पढ़े :- एक और जंग की आहट! अमेरिका ने मिडिल ईस्ट खाली करना शुरू किया, डोनाल्ड ट्रंप की वार्निंग- ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देंगे
राज्य का कोई भी हायर सेकंडरी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं था। चार एकल शिक्षकीय स्कूलों में अब एक से अधिक व्याख्याता नियुक्त कर दिए गए हैं। विषयवार व्याख्याताओं की तैनाती को प्राथमिकता दी गई है ताकि पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।
5672 एकल शिक्षकीय प्राथमिक स्कूलों में से 4465 में दो या अधिक शिक्षक तैनात हो चुके हैं। अब केवल 1207 प्राथमिक स्कूल एकल शिक्षकीय हैं। पूर्व माध्यमिक स्तर पर भी 211 में से 204 स्कूलों में दो या अधिक शिक्षक पदस्थ हैं। हाई स्कूल स्तर पर 49 में से 48 स्कूल अब एकल शिक्षकीय नहीं हैं। केवल एक हाई स्कूल फिलहाल शेष है, जिसमें शिक्षक पदस्थापना की प्रक्रिया जारी है। (Teacher Deployment Chhattisgarh)



