Google Analytics —— Meta Pixel

Iran Israel War : इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, परमाणु ठिकानों को किया तबाह, इमरजेंसी घोषित

Iran Israel War : इजराइल ने आज शुक्रवार तड़के ईरान पर हमला किया. इजराइल ने राजधानी तेहरान को निशाना बनाया और बम बरसाए. इस हमले में पूरा तेहरान दहल गया. इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है. यह अटैक ऐसे समय हुआ है जब तेहरान के तेजी से आगे बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. इस अटैक में ईरान के सेना प्रमुख, न्यूक्लियर साइंटिस्ट समेत कई प्रमुख अधिकारियों की मौत का दावा भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़े :- Rashifal 13 June 2025: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इस अटैक को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल ने ‘टारगेटिड’ ऑपरेशन लॉन्च किया है. नेतन्याहू ने कहा, ईरान के परमाणु बनाने वाले वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया है. इस अटैक में इजराइल ने ईरान को भारी चोट पहुंचाने का दावा किया है. इजराइल ने कहा कि उसने परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया. हालांकि, ईरान पर हमला करने के बाद इजराइल ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है.

इजरायली सरकार के अनुसार यह एकतरफा और पूर्व-आक्रामक अभियान था जिसे “Targeted Defensive Campaign” कहा गया. नेतन्याहू के अनुसार, यह कदम आवश्यक था क्योंकि ईरान अब तक परमाणु हथियार प्राप्त करने के सबसे करीब है. इजरायली सरकार ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ईरानी शासन के हाथों में परमाणु हथियार पूरी दुनिया के लिए अस्तित्वगत खतरा हैं. हमें अपने नागरिकों की रक्षा करनी है, चाहे वह किसी भी हालत में करनी पड़ी. वहीं ईरान ने भी हमले की पुष्टि कर दी है.

अमेरिका ने हमले पर दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि इजरायल ने हमें सूचित किया था कि यह हमला आत्मरक्षा के लिए आवश्यक है. हम इस ऑपरेशन में शामिल नहीं हैं और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा है. ईरान को अमेरिकी कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए. यह पहली बार है जब अमेरिका ने खुले तौर पर खुद को इजरायली ऑपरेशन से अलग किया है, लेकिन साथ ही रणनीतिक समर्थन और सावधानी बनाए रखने की भी बात की है. (Iran Israel War)

ईरान ने हमले की पुष्टि की, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

ईरान सरकार ने पुष्टि की है कि नतांज़ परमाणु केंद्रों पर हमले हुए हैं और उन्हें आक्रामक सैन्य कार्रवाई बताया है. ईरानी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने आंशिक रूप से हमलों को विफल किया और अब बदला लेने की तैयारी की जा रही है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है और इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है. ईरान के सरकारी टीवी ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इजरायल ने 2 परमाणु स्थलों को निशाना बनाया गया है. (Iran Israel War)

Back to top button
error: Content is protected !!