Google Analytics —— Meta Pixel

Tomar brothers News : तोमर ब्रदर्स की तलाश तेज, रायपुर में पत्रकारों से बदसलूकी, कैमरा तोड़ा, महिला वकील और शुभ्रा हिरासत में

Tomar brothers News : सूदखोरी मामले में फरार चल रहे तोमर ब्रदर्स की तलाश में जुटी पुलिस ने उनके ठिकानों पर लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित वीरेंद्र सिंह तोमर के घर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से बदसलूकी की गई। आरोप है कि वीरेंद्र की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर और एक कथित महिला वकील संगीता सिंह ने पत्रकारों से झूमाझटकी की, कैमरा तोड़ा और अभद्रता की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :- Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा, बोला- ये करिश्मे से कम नहीं

पत्रकारों का आरोप है कि वे जैसे ही कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे, महिला वकील ने रोकने की कोशिश की और कैमरा छीनने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर शुभ्रा सिंह ने भी हस्तक्षेप किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों को थाने ले जाया गया। (Tomar brothers News)

इससे पहले पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। दो दिन पहले हुई कार्रवाई में उनके साझेदारों के पास से 40 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री, साढ़े तीन करोड़ का सोना, 10 लाख की चांदी, बैंक पासबुक, चेक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए। ये छापे कारोबारी रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के घर पड़े थे, जहां से 150 से ज्यादा रजिस्ट्री दस्तावेज, 8 लाख रुपए नकद और कीमती धातुएं जब्त की गईं। आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है। (Tomar brothers News)

गौरतलब है कि 3 जून को पुलिस ने भाठागांव स्थित तोमर ब्रदर्स के आवास पर छापा मारा था। 12 घंटे चली इस कार्रवाई में 35 लाख से ज्यादा नकद, 734 ग्राम सोना, 125 ग्राम चांदी के गहने, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा कार जब्त की गई थीं। इसके साथ ही 120 से ज्यादा इकरारनामे, 70 ब्लैंक चेक और 17 रजिस्ट्री दस्तावेज मिले थे। (Tomar brothers News)

पुलिस का कहना है कि तोमर ब्रदर्स पर भारी मात्रा में सूद पर पैसे देने और संपत्ति कब्जाने के गंभीर आरोप हैं। अब तक की कार्रवाई में जुटाए गए दस्तावेजों की जांच के लिए अलग टीम बनाई गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!