Chhattisgarh COVID cases Raipur : छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए केस, 13 रिकवर, एक्टिव मरीज 42, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Chhattisgarh COVID cases Raipur : छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोविड के 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर से 6, बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 मामले हैं। इसी दौरान 13 मरीज रिकवर भी हुए। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 42 हैं, जबकि अब तक 87 केस सामने आ चुके हैं। 45 मरीज ठीक हो चुके हैं। 42 एक्टिव मरीजों में से 35 होम आइसोलेशन में हैं, 6 को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है और रायपुर में 1 मरीज ICU में भर्ती है।
यह भी पढ़ें :- Tomar brothers News : तोमर ब्रदर्स की तलाश तेज, रायपुर में पत्रकारों से बदसलूकी, कैमरा तोड़ा, महिला वकील और शुभ्रा हिरासत में
प्रदेश में कोविड को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शासकीय अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और तकनीकी स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की तैयारी की जा रही है। इमरजेंसी से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई गई है। (Chhattisgarh COVID cases Raipur)
मेकाहारा के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. आर.के. पांडा के मुताबिक, ज्यादातर मरीज होम क्वारैंटाइन में ही ठीक हो रहे हैं। हालांकि, पहले से बीमार मरीजों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर डायबिटीज और चेन स्मोकिंग करने वाले लोग नए वैरिएंट की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। (Chhattisgarh COVID cases Raipur)
बीते चार दिन में कुल 25 मरीज सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस 6 मई को दर्ज किए गए थे। उस दिन रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज मिला था, जो कि नए वैरिएंट के आने के बाद एक दिन में सबसे बड़ी संख्या थी।
राज्य में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बेमेतरा और बस्तर जिलों में कोविड केस मिल चुके हैं। मेकाहारा में अभी तक कोई गंभीर केस नहीं आया है, लेकिन यहां 28 मई से कोविड ओपीडी फिर से शुरू कर दी गई है। लक्षण दिखने पर तत्काल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है। (Chhattisgarh COVID cases Raipur)
देशभर में अब तक कोविड के JN.1 वैरिएंट से 7,154 मरीज मिल चुके हैं और 77 मौतें दर्ज की गई हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैरिएंट पिछले स्ट्रेन की तुलना में कम खतरनाक है और इसकी फैटेलिटी रेट केवल 2% है।



