छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, 36 कूलों की एकजुटता पर दिया गया जोर

अभनपुर। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (Chhattisgarh Sarva Samaj Sangathan) की एक अहम बैठक रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल के नेतृत्व में शनिवार को छोटे उरला स्थित पटेल समाज सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय रचनाकार डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल द्वारा रचित छत्तीसगढ़ महतारी की आरती से किया गया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : राजधानी में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 16 साल से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार
बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न समाजों—साहू, सतनामी, सिन्हा, मरार, धीवर, यादव, सेन, देवांगन, गोंड, निषाद, कुर्मी आदि—के प्रमुखों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मेघनाथ यादव, संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, महासचिव लखन लाल साहू, कला-साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, मीडिया प्रभारी डॉ. डी.पी. देशमुख, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मेघनाथ यादव ने कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य गठन को 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़िया समाज को अभी भी उसका वाजिब स्थान नहीं मिला है। छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव और अस्मिता की रक्षा के लिए प्रदेश के 36 कूलों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।”
वहीं छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष शेखर वर्मा ने युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करने हेतु अभनपुर में व्यापारिक सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। (Chhattisgarh Sarva Samaj Sangathan)
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
उपाध्यक्ष: फतीश साहू
महामंत्री: वेदव्यास धीवर
कोषाध्यक्ष: भरतलाल देवांगन
संगठन महासचिव: धर्मेन्द्र पटेल
प्रवक्ता: महेन्द्र पटेल
सलाहकार: भोजराम साहू
जिलाध्यक्ष (गरियाबंद): सोमनाथ पटेल
संगठन सचिव: पुरण लाल यादव
इन सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक के सफल आयोजन में ईश्वर पटेल, धर्मेन्द्र पटेल और महेन्द्र कुमार पटेल की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी
राधाकृष्ण टंडन, झड़ीराम पटेल, मधुसूदन पटेल, कौशल साहू, गोकुल साहू, राजेश धीवर, पूरन यादव, दिलीप पटेल, दुर्गा दयाल धीवर, मानसिंह ध्रुव, ललित साहू, कपिल पटेल, हेमंत तारक, भूखन पटेल, जितेंद्र ध्रुव, टेकराम साहू, रावण चंद्राकर, धनेश्वर सेन सहित अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। (Chhattisgarh Sarva Samaj Sangathan)



