Google Analytics —— Meta Pixel

Bhilai chemical factory accident : केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरा 1000 किलो का बैग, महिला की मौत, दो घायल

Bhilai chemical factory accident : भिलाई के छावनी क्षेत्र स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त मजदूर सुरक्षा उपकरणों के बिना काम कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :- Bhilai spa sex racket : सूर्या मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 स्पा सेंटरों पर रेड, 10 लड़कियां और 3 पुरुष गिरफ्तार

जामुल पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार दोपहर अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री के अंदर हुआ। वहां मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। उसी दौरान एक भारी-भरकम जंबो बैग, जिसका वजन करीब 1000 किलो था, ऊंचाई से अचानक नीचे गिर पड़ा। बैग फैक्ट्री में काम कर रही तीन महिला कर्मचारियों पर आ गिरा। (Bhilai chemical factory accident)

हादसे में 58 वर्षीय महिला जयंती साहू, जानकी यादव और प्रेमिन सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गईं। फैक्ट्री प्रबंधन ने तीनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान जयंती साहू ने दम तोड़ दिया।

बताया गया कि सभी मजदूर बिना किसी हेलमेट या सुरक्षा गियर के काम कर रहे थे। हादसे से यह भी सवाल उठता है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने सुरक्षा नियमों का पालन क्यों नहीं किया। (Bhilai chemical factory accident)

मृतक महिला जयंती साहू के परिवार में मातम का माहौल है। वह विधवा थी और फैक्ट्री में काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। उसकी मौत से बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिजन विनोद कुमार सिंह ने कंपनी संचालक से मांग की कि घायलों का अच्छे अस्पताल में इलाज कराया जाए और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए।

परिजन और स्थानीय लोग फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और मजदूरों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों। (Bhilai chemical factory accident)

Back to top button
error: Content is protected !!