Bhilai sextortion case : सेक्सटॉर्शन से तंग युवक ने की खुदकुशी, ट्रेन से कटकर दी जान; वीडियो कॉल से फंसाया, फिर धमकाकर वसूले पैसे

Bhilai sextortion case : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक ने हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन गैंग से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान 32 वर्षीय हरविंदर सिंह उर्फ सनी के रूप में हुई है, जो वैशाली नगर का निवासी था। उसकी लाश सुपेला अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिली।
यह भी पढ़ें :- Bhilai chemical factory accident : केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरा 1000 किलो का बैग, महिला की मौत, दो घायल
परिजनों के अनुसार, हरविंदर को अज्ञात लड़कियों के एक गैंग ने पहले वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक स्थिति में फंसाया और उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उस पर दबाव बनाया गया कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया जाएगा। इस डर से वह मानसिक रूप से टूट चुका था।
फोन में मिली ब्लैकमेलिंग की पुष्टि
हरविंदर के मोबाइल फोन की जांच में यह सामने आया है कि वह कई अज्ञात नंबरों से लगातार बातचीत कर रहा था और कई बार उन नंबरों पर पैसे भी ट्रांसफर किए गए थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के अनुसार, पांच से ज्यादा संदिग्ध नंबरों से लंबी बातचीत हुई थी।
हरविंदर पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। परिवार वालों ने बताया कि वह ज्यादा बात नहीं करता था, ठीक से सो भी नहीं पाता था। घटना की रात वह बिना किसी को बताए घर से निकला। सुबह पुलिस की कॉल से परिवार को मौत की जानकारी मिली। (Bhilai sextortion case)
पुलिस जांच में जुटी, साइबर टीम कर रही ट्रेसिंग
सुपेला थाना प्रभारी और एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामला संदिग्ध जरूर है, लेकिन अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि युवक को ब्लैकमेल कर परेशान किया गया था। साइबर टीम उन नंबरों की जांच कर रही है जिनसे संपर्क हुआ था। (Bhilai sextortion case)
पुलिस को संदेह है कि यह एक संगठित सेक्सटॉर्शन गिरोह हो सकता है, जो युवकों को पहले हनीट्रैप में फंसाता है और फिर ब्लैकमेल करता है। मोबाइल और बैंक ट्रांजेक्शन की मदद से मुख्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। (Bhilai sextortion case)



