Jagdapur bank fire incident : देर रात यूनियन बैंक में लगी भीषण आग, बैंक का पूरा सामान जलकर राख

Jagdapur bank fire incident : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के प्रतापगंज पारा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बैंक में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय बैंक बंद था, लेकिन आग की लपटों और धुएं ने स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़ें :- Bhilai sextortion case : सेक्सटॉर्शन से तंग युवक ने की खुदकुशी, ट्रेन से कटकर दी जान; वीडियो कॉल से फंसाया, फिर धमकाकर वसूले पैसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच बैंक परिसर से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। आसपास रहने वाले लोगों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। (Jagdapur bank fire incident)
फायर ब्रिगेड की कड़ी मेहनत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बैंक का पूरा आंतरिक हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। फर्नीचर, दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बैंक में कितनी राशि नकद रखी गई थी और कितना आर्थिक नुकसान हुआ है। बैंक प्रबंधन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। (Jagdapur bank fire incident)
आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग कैसे लगी।
सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है कि आग से पूर्व कोई तकनीकी समस्या या असामान्य गतिविधि तो नहीं थी। (Jagdapur bank fire incident)



