Kedarnath helicopter crash : गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत; हेली सेवा पर अस्थायी रोक

Kedarnath helicopter crash : उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ से गौरीकुंड जा रहा था, तभी वह क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महाराष्ट्र का एक दो साल का बच्चा भी शामिल है।
यह भी पढ़ें :- Jagdapur bank fire incident : देर रात यूनियन बैंक में लगी भीषण आग, बैंक का पूरा सामान जलकर राख
हेलिकॉप्टर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 2-2, गुजरात और उत्तराखंड के 1-1 यात्री सवार थे। पायलट की पहचान जयपुर निवासी राजवीर सिंह चौहान के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि हेलिकॉप्टर पूरी तरह जल गया। शवों की पहचान मुश्किल हो रही है। IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि आग से शव बुरी तरह झुलस गए हैं, इसलिए डीएनए टेस्ट के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। (Kedarnath helicopter crash)
खराब मौसम बना हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में खराब मौसम को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम थी। मौसम विभाग और हवाई यातायात नियंत्रण से संबंधित प्रक्रियाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
NDRF-SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के तुरंत बाद गौरीकुंड से NDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना हुईं। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से शवों को निकाला गया है, जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (Kedarnath helicopter crash)
चार धाम हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और चार धाम यात्रा के दौरान चल रही सभी हेलिकॉप्टर सेवाओं को फिलहाल के लिए रोक दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवाओं के संचालन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश बनाए जाएंगे। अब हर उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेना, और हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूरी तरह जांच अनिवार्य की जाएगी। (Kedarnath helicopter crash)



