Google Analytics —— Meta Pixel

Balod family dispute : तहसीलदार पति ने पत्नी को घर से निकाला, पीड़ित महिला बोली- दहेज में 50 लाख दिए, फिर भी मांग जारी

Balod family dispute : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता और उनके छोटे भाई की पत्नी वंदना गुप्ता पिछले चार दिनों से अपने ससुराल के बाहर बैठी हैं। दोनों का आरोप है कि उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों बहुओं का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे भावुक होकर अपने ससुराल में घुसने की गुहार लगाती दिख रही हैं।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। गुरुवार सुबह बालोद के SDM और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 20 June 2025: आज शुक्रवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

रेणु गुप्ता बोलीं- पति के साथ रहना चाहती हूं

अंबिकापुर निवासी रेणु गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में तहसीलदार राहुल गुप्ता से हुई थी। रेणु का आरोप है कि शादी के 50 दिन बाद से ही उसे मायके भेज दिया गया। कई बार ससुराल लौटने की कोशिश की, लेकिन हर बार निकाल दिया गया।

रेणु ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने 50 लाख रुपये का दहेज लेने के बाद भी मांगें जारी रखीं। यहां तक कि बिना उसकी जानकारी के गर्भपात करवा दिया गया। (Balod family dispute)

वंदना का प्रेम विवाह, अब पति गायब

दूसरी बहू वंदना गुप्ता का रोहित गुप्ता से जनवरी 2024 में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था। वंदना का आरोप है कि शादी के बाद उसके साथ मारपीट की गई और अब रोहित को छिपा दिया गया है। वह ससुराल में रहने की मांग कर रही है। (Balod family dispute)

राहुल बोले- सोशल मीडिया के जरिए बदनाम किया जा रहा

राहुल गुप्ता वर्तमान में दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में तहसीलदार हैं। उनका कहना है कि विवाह के बाद कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि रेणु ने कोर्ट में अलग रहने की याचिका लगाई है, इसलिए मामला अब न्यायालय के अधीन है।

राहुल ने दहेज के आरोपों को नकारते हुए कहा कि विवाह में जो भी उपहार मिले हैं, उनसे अधिक लौटाने को तैयार हैं, लेकिन यह प्रक्रिया भी कोर्ट के आदेश के तहत ही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब की जा रही है। (Balod family dispute)

Back to top button
error: Content is protected !!