Google Analytics —— Meta Pixel

पंजे और लालटेन ने बिहार को लूटा, सीवान रैली में PM मोदी ने राजद-कांग्रेस पर बोला हमला, जंगलराज की याद दिलाई

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सिवान में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए कहा कि मुझे बिहार के लिए और कुछ करना है। मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है। आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया। उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : चार बच्चों की जान खतरे में: खेल-खेल में खाए रतनजोत के विषैले फल, डॉक्टरों ने बचाई जान

बिहार में कुछ लोग फिर लाना चाहते हैं जंगलराज: पीएम मोदी

पिछले 10 वर्षों में बिहार में लगभग 55,000 किमी ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं. 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा गया है और 1.5 करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है. 45,000 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं. बिहार की प्रगति के लिए हमें इस गति को लगातार बनाए रखना होगा. इसी समय, बिहार में जंगलराज लाने वाले लोग अपने पुराने कारनामों को फिर से दोहराने का मौका ढूंढ रहे हैं. वे बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं। (PM Modi Bihar Visit)

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है। और मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे। लेकिन इतने से शांत होकर रहने वाला मोदी नहीं है। मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है। (PM Modi Bihar Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!