Chhattisgarh : चार बच्चों की जान खतरे में: खेल-खेल में खाए रतनजोत के विषैले फल, डॉक्टरों ने बचाई जान

Chhattisgarh : नारायणपुर के नेलवाड़ गाँव में एक ही परिवार के तीन 7 वर्षीय बालक एवं एक 4 वर्षीय बालिका ने खेल-खेल में रतनजोत का विषैला फल खा लिया। इससे सभी की सेहत बिगड़ने लगी। सभी बच्चों को अर्ध-बेहोशी की स्थिति में जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया।
इस आपातकालीन स्थिति से तत्काल निपटते हुए जिला अस्पताल के आपातकालीन डॉक्टर डॉ. हिमांशु सिन्हा ने नर्सिंग स्टाफ राजबती करंगा और रूबी कुलदीप, ड्रेसर दिनेश, वार्ड बॉय रूपेन्द्र और नमिश के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही की। बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया एवं आपातकालीन दवाओं के माध्यम से लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद स्थिर किया गया। चिकित्सा टीम की तत्परता और समर्पण से चारों बच्चों की जान बच सकी। (Chhattisgarh )
यह भी पढ़े :- DRG operation : कांकेर के जंगल में बड़ी मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, DRG का बड़ा ऑपरेशन
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर निगरानी रखें और उन्हें रतनजोत जैसे विषैले फलों से दूर रखें। रतनजोत के पौधे, जो पहले बायोडीजल के लिए प्रोत्साहित किए गए थे, अब कई क्षेत्रों में खतरा बन रहे हैं, क्योंकि इनके बीज बच्चों के लिए आकर्षक लेकिन जहरीले हैं। (Chhattisgarh )



