Google Analytics —— Meta Pixel

Korba suicide news : बालको में दर्दनाक आत्महत्या, दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे लेटकर दी जान, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Korba suicide news : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान कन्हैया देवांगन के रूप में हुई है, जो परसा भाटा बस्ती, बालको थाना क्षेत्र का निवासी था। घटना 18 जून की सुबह की है और यह पूरी तरह CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

प्रारंभ में यह हादसा माना जा रहा था, लेकिन जब आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया तो सच्चाई सामने आई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक जानबूझकर सड़क पर ट्रक के सामने लेट गया। ट्रक के लगभग 12 पहिए उसके सीने के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :- DRG operation : कांकेर के जंगल में बड़ी मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, DRG का बड़ा ऑपरेशन

कन्हैया देवांगन बालको स्थित ए के सिन्हा कंपनी में हेल्पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह चलने-फिरने में असमर्थ था और रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाया करता था। घटना वाले दिन भी वह सुबह 5:30 बजे घर से निकला था। करीब 6:15 बजे परिजनों को उसके एक्सीडेंट की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

CCTV फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद युवक कुछ समय तक तड़पता रहा। इस दौरान कई बाइक और साइकिल सवार उसके पास से गुजरे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। (Korba suicide news)

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर किन हालातों में कन्हैया ने यह कदम उठाया। (Korba suicide news)

परिजनों का कहना है कि कन्हैया मानसिक रूप से ठीक था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी और वह पिछले कुछ सालों से निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। (Korba suicide news)

Back to top button
error: Content is protected !!