Google Analytics —— Meta Pixel

DRG operation : कांकेर के जंगल में बड़ी मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, DRG का बड़ा ऑपरेशन

DRG operation : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके से लगे जंगलों की है, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग रुक-रुक कर चल रही है।

कांकेर की पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और जवानों से प्रत्यक्ष संपर्क नहीं हो पा रहा है। DRG को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जो मुठभेड़ में तब्दील हो गया। यह इलाका पहले भी कई नक्सली घटनाओं का केंद्र रहा है और यहां फोर्स लगातार दबाव बना रही है।

यह भी पढ़ें :- Dhamtari teacher drunk : नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, बोले – मुझे कोई नहीं रोक सकता; वीडियो वायरल, जांच के आदेश

इस ताजा मुठभेड़ से पहले, दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर मारेडपल्ली इलाके में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने तीन बड़े नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया था। मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य गजरला रवि (इनामी 40 लाख), स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर अरुणा (इनामी 20 लाख) और एक अन्य कैडर शामिल थे। अरुणा कुख्यात नक्सली चलपति की पत्नी थी। (DRG operation)

नक्सल विरोधी अभियानों में लगातार हो रही सफलता के बाद अब सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अगस्त 2024 में बस्तर दौरे के दौरान दावा किया था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार की नीति ‘सरेंडर, सर्जिकल स्ट्राइक और विकास’ पर आधारित है, जिससे नक्सलियों की कमर टूट रही है। (DRG operation)

कांकेर में चल रही ताजा मुठभेड़ इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें फोर्स जंगल के भीतर घुसकर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। (DRG operation)

Back to top button
error: Content is protected !!