Dhamtari teacher drunk : नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, बोले – मुझे कोई नहीं रोक सकता; वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Dhamtari teacher drunk : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शिक्षा विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सोनपरी गांव स्थित नवीन प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक राजेंद्र मुंडा शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। यह घटना 15 जून की है, जब स्कूल का नया सत्र औपचारिक रूप से शुरू नहीं हुआ था।
वीडियो में राजेंद्र मुंडा स्कूल परिसर में जमीन पर लेटे हुए बड़बड़ाते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं, “कल मस्त स्कूल खुलेगा, स्कूल में पूरा देवता है, खा-पीकर नहीं आना।” गांव के कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से फैल गया।
यह भी पढ़ें :- High Court judgement : हमर लैब घोटाले में शशांक चोपड़ा को जमानत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- संगठित आर्थिक अपराध
बताया जा रहा है कि शिक्षक सत्र आरंभ होने की तारीख को लेकर भ्रम में थे और एक दिन पहले ही स्कूल पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, नशे की हालत में स्कूल परिसर में पहुंचने के बाद जब उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने बहस शुरू कर दी और उल्टे जवाब देने लगे। उनका कहना था कि वे पहली बार प्रधान पाठक बने हैं और उन्हें स्कूल में आने से कोई नहीं रोक सकता। (Dhamtari teacher drunk)
वीडियो में ग्रामीण यह सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं कि यदि ऐसे शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे तो बच्चों का भविष्य कैसा होगा। शिक्षक का व्यवहार पूरी तरह अनुशासनहीन और शर्मनाक बताया गया है। ग्रामीणों ने शिक्षाकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। (Dhamtari teacher drunk)
मामले की जानकारी मिलने के बाद मगरलोड ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने वीडियो की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 15 जून को स्कूल सत्र शुरू नहीं हुआ था, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को भेज दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अभिभावकों और ग्रामीणों की मांग है कि ऐसे शिक्षकों पर तुरंत निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्कूलों में अनुशासन बना रहे।(Dhamtari teacher drunk)



