Google Analytics —— Meta Pixel

Sarguja loan scam : सरगुजा में 140 सरकारी कर्मचारियों से 50 करोड़ की ठगी, RV ग्रुप पर एफआईआर दर्ज

Sarguja loan scam : सरगुजा संभाग में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें RV ग्रुप ने 140 से अधिक सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक लोन स्वीकृत कराकर करीब 50 करोड़ रुपए की ठगी की है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने न तो बैंक में आवेदन किया और न ही वे किसी बैंक गए, फिर भी उनके नाम पर लाखों के लोन पास हो गए।

यह भी पढ़ें :- Maini river tragedy : सरगुजा की मैनी नदी में बहीं दो महिलाएं और दो बच्चे, एक महिला का शव मिला, तीन अब भी लापता

RV ग्रुप ने अंबिकापुर में शहर के नामी होटलों में भव्य पार्टियों का आयोजन कर सरकारी कर्मचारियों को लुभावनी स्कीमों का लालच दिया। कर्मचारियों को बताया गया कि अगर वे अपनी लोन राशि का 50% कंपनी की स्कीम में निवेश करेंगे, तो उनकी पूरी ईएमआई कंपनी खुद जमा करेगी।

पीड़ितों ने बताया कि कंपनी ने उनके दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए और दावा किया कि वे गारंटर हैं। इसके बाद बिना बैंक गए ही उनके नाम पर लाखों के लोन स्वीकृत हो गए। कुछ मामलों में नकली हस्ताक्षर कर बैंकिंग दस्तावेज तैयार किए गए। इतना ही नहीं, फर्जी तरीके से दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा के कागज भी तैयार कर लिए गए।

लोन की रकम में से एक बड़ी राशि पीड़ितों से कंपनी के खातों में जमा कराई गई। इन खातों में AMS सॉल्यूशन, सुरेंद्र सिंह और मनोज प्रधान के निजी खातों का इस्तेमाल हुआ। इन्वेस्टमेंट के बदले पीड़ितों को चेक भी दिए गए, जिन पर फर्जी हस्ताक्षर थे।

कंपनी के आश्वासन के बावजूद जब बैंकों से किश्त जमा करने और वसूली के नोटिस आने लगे तो कर्मचारियों को ठगी का पता चला। उन्होंने गांधीनगर थाने और सरगुजा एसपी को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने धारा 420 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

ठगों में ये शामिल

मनोज कुमार प्रधान, मनोज भगत, सुरेंद्र सिंह करियाम, अभय गुप्ता, विष्णु प्रजापति और सुदेश एक्का के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की जांच जारी है और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Back to top button
error: Content is protected !!