Google Analytics —— Meta Pixel

शशि थरूर ने पीएम मोदी को बताया ‘प्राइम एसेट’, कांग्रेस में मचा सियासी घमासान

PM Modi is a Prime Asset :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें भारत के लिए “प्राइम एसेट” (PM Modi is a Prime Asset) बताया है। थरूर ने पीएम मोदी की ऊर्जा, बहुआयामी व्यक्तित्व और अंतरराष्ट्रीय संवाद की तत्परता को वैश्विक मंच पर भारत की एक बड़ी पूंजी करार दिया। यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रही है।

यह भी पढ़े :- डेंटिस्ट पति की हैवानियत: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ी, तीन तलाक देकर घर से निकाला

भारत के लिए अहम पूंजी हैं पीएम मोदी

एक समाचार पत्र में प्रकाशित लेख में थरूर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, उनकी वैश्विक सक्रियता और संवाद की तत्परता ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती दी है। यह देश के लिए एक रणनीतिक संपत्ति है, जिसे और अधिक समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की कूटनीतिक सक्रियता ने देश के संकल्प और संवाद की शक्ति को वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

पार्टी लाइन से हटकर टिप्पणी

थरूर की यह टिप्पणी कांग्रेस की आधिकारिक विदेश नीति आलोचना से मेल नहीं खाती, जिससे पार्टी में असहजता की स्थिति बन सकती है। कांग्रेस लंबे समय से मोदी सरकार की विदेश नीति को विफल करार देती आ रही है, लेकिन थरूर की यह सकारात्मक टिप्पणी पार्टी नेतृत्व के साथ उनके मतभेद को और गहरा कर सकती है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का किया जिक्र

शशि थरूर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले और उसके बाद शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला देते हुए कहा कि भारत की कूटनीतिक प्रतिक्रिया “राष्ट्रीय संकल्प और प्रभावी संप्रेषण” का उदाहरण रही। इस अभियान के बाद देश की विदेश नीति में जो तेजी और स्पष्टता देखने को मिली, वह सराहनीय है।

पांच देशों में गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

थरूर ने यह भी बताया कि उन्हें पश्चिमी गोलार्ध के पांच देशों—गुयाना, पनामा, कोलंबिया, ब्राजील और अमेरिका—में गए सात सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और सार्वजनिक कूटनीति के कई आयामों को समझने का अनुभव साझा किया। (PM Modi is a Prime Asset)

Back to top button
error: Content is protected !!