Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News: शरद पूर्णिमा पर पेंशनर्स एसोसिएशन का मिलन समारोह हुआ आयोजित

Balodabazar News : बलौदाबाजार तहसील की पेंशनर्स एसोसिएशन इकाई ने पंचशील नगर स्थित योग भवन में शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो. एस.एम. पाध्ये ने की। समारोह में विशेष रूप से 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले तीन वरिष्ठ सदस्यों शिवशंकर सोनी, हरीश लाल साहू और धन प्रसाद जैन—को भगवत गीता भेंटकर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :- नक्सलियों ने कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी को उतारा मौत के घाट, पहले भी दी थी धमकी

इसके साथ ही, इस सत्र में सदस्यता लेने वाले 6 नए सदस्यों को प्रदेश महामंत्री डी.पी. जैन द्वारा आजीवन सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में पोस्ट ऑफिस बैंक मैनेजर और उनके सहायक भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जिससे पेंशनरों को अब बैंक जाए बिना ही यह सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा मिलेगी। इस प्रक्रिया को देखकर कई सदस्यों ने अपने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने में रुचि दिखाई।

इस अवसर पर तहसील इकाई के कार्यकाल के समाप्त होने के मद्देनजर नए अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष एस.डी. पड़वार को अगले तीन वर्षों के लिए फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष ने उन्हें निर्देश दिया कि वे अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करें। (Balodabazar News)

कार्यक्रम में 13 दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक व्यक्त किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मिलन समारोह में प्रमुख रूप से एस.पी. पांडेय, जय नारायण केशरवानी, संजय तिवारी, द्वारिका प्रसाद साहू, मोहन लाल वर्मा, श्रीमती तारिणी सिरमौर, माधुरी वैद्य, श्रीमती धनेश्वरी शर्मा, श्रीमती सरोज गुप्ता, बलराम डहरिया और गुमानी साहब हीरालाल उपस्थित थे। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!