Google Analytics —— Meta Pixel

मिट्टी के बर्तन बेचने वाले गरीब कुम्हार को 1.25 करोड़ का GST नोटिस, परिवार सदमे में

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मिट्टी के बर्तन बनाकर जीवन यापन करने वाले एक गरीब कुम्हार को 1 करोड़ 25 हजार रुपये से अधिक का GST नोटिस थमा दिया गया। नोटिस मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे और आर्थिक चिंता में है।

यह भी पढ़े :- Poha Packing in Balodabazar : गंदगी में बन रहा था पोहा, VIDEO वायरल होते ही फैक्ट्री सील, पढ़े पूरी खबर

बताया गया है कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद शहीद को डाक के जरिए नोटिस मिला। जब उन्होंने किसी से पढ़वाया तो पता चला कि उन पर करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया बताया गया है। कुम्हार परिवार का कहना है कि उनका छोटा-सा पारंपरिक काम है और इतना बड़ा कारोबार करना उनके लिए असंभव है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाई गई और उसी के आधार पर यह नोटिस जारी हुआ। उन्होंने मामले की जांच और न्याय की मांग की है।

पुश्तैनी कुम्हार है परिवार

मोहम्मद शहीद का परिवार पुश्तैनी तौर पर कुल्हड़, मिट्टी के बर्तन और खिलौने बनाता आ रहा है। इसी के जरिए वह अपना गुजारा करते हैं। मोहम्मद शहीद ने खुद को साजिश और धोखाधड़ी का शिकार बताया है। उनका कहना है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाई गई है। उन्होंने किसी के साथ पार्टनरशिप या बड़े कारोबार से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच और न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है। रघुवीरगंज बाजार का रहने वाले मोहम्मद शहीद का घर भी बेहद सामान्य है। उसके घर और काम करने की जगह को देखकर आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अनपढ़ व्यक्ति के लिए करोड़ों का लेनदेन करना संभव नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!