Google Analytics —— Meta Pixel

Poha Packing in Balodabazar : गंदगी में बन रहा था पोहा, VIDEO वायरल होते ही फैक्ट्री सील, पढ़े पूरी खबर

Poha Packing in Balodabazar : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक पोहा फैक्ट्री का गंदगी भरा वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए यूनिट का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला भाटापारा क्षेत्र के खोखली स्थित अविनाश इंडस्ट्रीज का है।

यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार में ग्रामीणों की सजगता से बची मगरमच्छ की जान, जंगल सफारी नवा रायपुर में किया गया शिफ्ट

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारकर निरीक्षण किया। वायरल वीडियो में ‘युवराज पोहा’ नाम से तैयार उत्पाद की पैकिंग (Poha Packing in Balodabazar) बेहद अस्वच्छ हालात में होती दिखाई दी। कर्मचारी खुले पोहे के ढेर पर बैठे पैकिंग कर रहे थे, जबकि उन्होंने न मास्क, न ग्लव्स और न ही हेयर कैप पहन रखा था। पैकिंग स्थल भी गंदगी से भरा मिला।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पोहा के नमूने लेकर परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। खाद्य अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों को सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया है।

टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। रिपोर्ट संतोषजनक होने और जरूरी सुधार पूरे करने पर ही लाइसेंस बहाल कर उत्पादन की अनुमति दी जाएगी।

वीडियो से उठे सेहत पर सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कर्मचारी गंदगी के बीच बिना सुरक्षा उपकरणों के पोहा पैक (Poha Packing in Balodabazar) करते नजर आ रहे हैं। इससे खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

नियमों का उल्लंघन पाया गया

खाद्य विभाग के अनुसार, जांच में फर्म द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और संबंधित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में पोहा का निर्माण और पैकिंग होते पाई गई, जिसके बाद लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!