Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : चोरी की नीयत से दुकान में घुसा युवक, संदिग्ध हालत में मिली लाश

Chhattisgarh News : तखतपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब जरेली मुख्य मार्ग पर स्थित एक ट्रेडर्स दुकान के भीतर सीढ़ी के पास एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में पड़ी मिली। सुबह जब दुकान का शटर खोला गया तो यह नज़ारा देख सभी दंग रह गए।

यह भी पढ़े :- ‘सिर पर संविधान रखकर नाचने वाले ही उसे कुचलते थे’ – विपक्ष पर PM मोदी का तीखा हमला

सुबह दुकान खुलते ही दिखा शव

दुकान मालिक ने जैसे ही शटर उठाया, तो अंदर सीढ़ी के पास युवक का शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अर्जुन पात्रे के रूप में हुई है। मौत के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। (Chhattisgarh News)

चोरी की कोशिश की आशंका

प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि युवक बीती रात दुकान में टीन फाड़कर चोरी करने के इरादे से घुसा होगा, और किसी वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!