AAP छोड़ने वाले 8 विधायक भाजपा में हुए शामिल, चुनाव में आम आदमी पार्टी को हो सकता है नुकसान

AAP MLAs Join BJP: आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। एक दिन पहले ही इन विधायकों ने टिकट नहीं मिलने पर आप पार्टी छोड़ दी थी, जिन्होंने भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इसके 4 दिन पहले इन नेताओं के भाजपा ज्वॉइन करने से AAP के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। इसका असर पार्टी को मिलने वाले वोट पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:- Bijapur Naxal Encounter : सुरक्षाबल के जवानों का बड़ा ऑपरेशन, बीजापुर में 8 नक्सलियों को किया ढेर

इससे पहले AAP विधायक ऋतुराज झा ने भाजपा पर विधायकों को लालच देने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि मुझे भी पार्टी छोड़ने का लालच दिया गया था, लेकिन मैं आखिरी दम तक AAP में रहूंगा।आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इसमें 26 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे। जबकि 4 विधायकों की सीट बदल दी गई थी। दिल्ली में रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। (AAP MLAs Join BJP)

कांग्रेस प्रत्याशी ने साधा निशाना

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में वंदना गौर, रोहित महरौलिया, गिरीश सोनी, मदन लाल, राजेश ऋषि, बीएस जून, नरेश यादव और पवन शर्मा शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता को यह बात समझ आई है कि अरविंद केजरीवाल सुबह से लेकर रात तक केवल झूठ बोल रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि राजनीतिक रूप से कोई कहीं भी अगर गुंडागर्दी कर रहा है तो मैं दिल्ली पुलिस से आग्रह करूंगा कि तुंरत उस पर कार्रवाई करें। AAP के कार्यकर्ता हमारे झुग्गी-क्लस्टर्स में जो पैसे और शराब बांट रहे हैं, पुलिस उस पर भी कार्रवाई नहीं कर रही है। हम तो पुलिस से कहेंगे कि वे वहां भी मुस्तैदी से कार्रवाई करें। (AAP MLAs Join BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!