Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : एसीबी ने आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Chhattisgarh News : एसीबी बिलासपुर की टीम ने आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रैप अभियान चला रही है।

यह भी पढ़े :- No Helmet No Petrol : राजधानी में सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: बिना हेलमेट बंद पेट्रोल, पढ़े पूरी खबर

शिकायत से लेकर गिरफ्तारी तक

20 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी से शिकायत की थी कि 19 अगस्त को उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग उनके घर पहुंचे थे। शराब बनाने का आरोप लगाकर उन्होंने सामान की जांच की और 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। जब प्रार्थी ने मांगी गई रकम आरोपी को खरसिया स्थित उनके कार्यालय में दी, तो एसीबी की टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।

रकम जब्त, मामला दर्ज

एसीबी ने आरोपी से रिश्वत की रकम जब्त कर उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कार्यक्षेत्र धर्मजयगढ़ और खरसिया क्षेत्र था। (Chhattisgarh News)

एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!