नक्सलियों का शिक्षकों पर कहर: बीजापुर में एक और शिक्षादूत मारा गया, अब तक 9 की हत्या
Chhattisgarh Crimes News : नक्सलियों ने शिक्षा के क्षेत्र को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार देर रात बीजापुर जिले में एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी गई। मृतक शिक्षादूत कल्लू ताती, गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा स्कूल में पदस्थ थे।
ये भी पढ़े :- Chhattisgarh News : एसीबी ने आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने शुक्रवार शाम स्कूल से लौटते समय कल्लू ताती का अपहरण कर लिया था। इसके बाद देर रात उनकी हत्या कर दी गई। कल्लू ताती बीजापुर के तोड़का गांव के निवासी थे।
बताया जा रहा है कि बंद पड़े स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से नक्सलियों ने अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले और 4 सुकमा जिले में हुई हैं। (Chhattisgarh Crimes News)
लगातार हो रही इन घटनाओं से शिक्षकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे इन शिक्षादूतों को निशाना बनाया जाना प्रदेश में चिंता का गंभीर विषय बन चुका है। (Chhattisgarh Crimes News)



