Google Analytics —— Meta Pixel

कोरबा के दीपका माइंस में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 3 लोगों की मौत

Accident in Deepka Mines: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जहां SECL की दीपका कोयला खदान में मिट्टी धंसने से 5 लोग दब गए। इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई।  हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सुबह तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दो लोग तो सुरक्षित निकाले गए, लेकिन 3 लोगों को नहीं बचाया जा सका। जानकारी के मुताबिक हरदीबाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गांव में बम्हनी कोना के 5 युवक गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला चोरी करने गए थे। तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंसक कर उनके ऊपर गिर गया। सूचना मिलते ही बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों की कायराना करतूत, पुलिस मुखबिरी के शक 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

पहले मलबे में दबे दो युवकों प्रदीप पोर्ते (18 साल) और शत्रुघ्न कश्यप (23 साल) को बाहर निकाला गया। वहीं लक्ष्मण ओढ़े (17 साल) खदान के नीचे गहराई में घायल हालत में मिला। शुक्रवार तड़के उसे भी बाहर निकाला गया। मिट्टी धंसकने के बाद लक्ष्मण गहराई में गिरा था। रेस्क्यू करते समय बचाव दल की नजर उस पर पड़ी। वह टीम को अपना खून से सने हाथ दिखा रहा था। प्रशासन ने माइंस में रात भर रेस्क्यू चलाया। इस दौरान कलेक्टर, SP समेत तमाम अधिकारी रात भर डंट रहे। माइंस से दो युवकों को सुरक्षित तो तीन लोगों के शव निकाले गए हैं। इस हादसे में प्रदीप पोर्ते (18 साल), शत्रुघ्न कश्यप (27 साल) और लक्ष्मण मरकाम की मौत हो गई। लक्ष्मण मरकाम ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। वहीं अमित कुमार (17 साल) और लक्ष्मण ओढ़े को सुरक्षित निकाल लिया गया है। (Accident in Deepka Mines)

कोयला चोरी करने के चक्कर में गई जान !

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल अमित ने बताया कि पांचों एक ही गांव के रहने वाले थे। कोयला लेने आए हैं। कोयला निकालने गए थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। SECL प्रबंधन का दावा है कि यह सभी लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कोयला निकाल रहे थे। इस इलाके में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। मिट्टी खोदकर कोयला निकालने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी भरभराकर लोगों पर गिर गई। तीन लोग इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई है। देर रात तक SECL और जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया। बता दें कि कोरबा में आए दिन कोयला चोरी की खबरें सामने आती रहती है। (Accident in Deepka Mines)

Back to top button
error: Content is protected !!