यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच हटाए गए IG रतनलाल डांगी , PHQ में अटैच
Action Against IG Dangi: छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी के IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनके पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार ने उन्हें पुलिस मुख्यालय यानी PHQ में अटैच कर दिया है। उनकी जगह सीनियर IPS अजय यादव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का नया निदेशक बनाया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। डांगी पर एक SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला की शिकायत पर 14 दिन की जांच और आंतरिक रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें:- व्यापारियों को बड़ी राहत : छत्तीसगढ़ में जीएसटी भुगतान के लिए लागू हुई कार्ड और यूपीआई सुविधा
महिला ने पुलिस मुख्यालय में दी गई शिकायत में बताया कि IG डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले में बुलाते थे। न आने पर तबादले की धमकी दी जाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी डांगी वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करने का दबाव बनाते थे। महिला ने दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी मौजूद हैं। महिला के आरोपों पर IG रतनलाल डांगी ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। (Action Against IG Dangi)

उन्होंने बताया कि इस महिला के खिलाफ वह पहले ही सीनियर अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। डांगी का कहना है कि महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। वह जहर लेकर धमकी देने और वीडियो कॉल पर निगरानी जैसी शर्तें रख चुकी है। डांगी ने डीजीपी को पत्र लिखकर यह भी कहा है कि महिला अफसर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर खुद पर चल रही विभागीय कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें झूठे आरोपों से मुक्त किया जाए। (Action Against IG Dangi)
महिला के खिलाफ पुराने विवाद भी आए सामने
IG डांगी के परिजनों का कहना है कि शिकायतकर्ता महिला का व्यवहार पहले से संदिग्ध रहा है। परिजनों ने बताया कि वह पहले भी धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में शामिल रह चुकी है। महिला के जीजा ने कहा कि वह पहले भी पारिवारिक विवादों में झूठे आरोप लगाकर पैसे की मांग करती रही है। अब उसने एक ईमानदार अधिकारी को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक महिला के खिलाफ पुराने मामलों के दस्तावेज और बयान भी जांच में शामिल किए जा सकते हैं। गृह विभाग ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी IG आनंद छाबड़ा को सौंपी है। वह महिला की शिकायत, डांगी के पक्ष और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
कौन हैं IPS रतनलाल डांगी ?
- IPS रतनलाल डांगी छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के अधिकारी हैं।
- बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर जिलों में SP रह चुके हैं।
- सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज में IG के रूप में काम कर चुके हैं।
- वर्तमान में चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में निदेशक के रूप में पदस्थ थे।



