छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ एक्शन, छात्रावास अधीक्षक, अधीक्षिका, प्राचार्य और रिश्वतखोर पटवारी निलंबित

Action in Chhattisgarh: जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने फरसाबहार के मंडल संयोजक द्वारा प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास डुमरिया के छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में मलार्ज को मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर में अटैच किया गया है। इन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। फरसाबहार विकासखंड मंडल संयोजक ने 6 जुलाई 2024 को प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए छात्रावास अधीक्षक की शिकायत की थी।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा- गोला-बारूद के बीच शांति संवाद सफल नहीं होते
मंडल संयोजक ने बताया कि शासकीय प्री मैट्रिक छात्रावास के अधीक्षक नरसिंह मलार्ज ने 6 जुलाई को शाम को नशे की हालत में छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। साथ ही मारपीट की गई थी, जिसके कारण कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक पर यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है। इधर, बलरामपुर के सेमरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एडमिशन में गड़बड़ी और जनपद कार्यालय में अनुशासनहीनता के साथ गैर मर्यादित टिप्पणी के मामले में अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। (Action in Chhattisgarh)
राजपुर मिडिल स्कूल के प्राचार्य निलंबित
अधीक्षिका के खिलाफ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान उन्हें सरगुजा शिक्षा विभाग में अटैच किया गया है। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद सरगुजा कमिश्नर ने यह कार्रवाई की है। वहीं बलरामपुर के ही राजपुर मिडिल स्कूल के प्राचार्य ID खलखो को भी कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। प्राचार्य के खिलाफ महिला टीचर्स से दुर्व्यवहार करने और बिना अनुमति के स्कूल परिषर के हरे-भरे पेड़ को कटवाने पर कार्रवाई की गई है। प्राचार्य ने उच्च अधिकारियों से भी दुर्व्यवहार किया था। निलंबन अवधि में प्राचार्य को बलरामपुर SDM कार्यालय में अटैच किया गया है। (Action in Chhattisgarh)
पुटपुटा गांव के पटवारी सस्पेंड
वहीं कवर्धा में रिश्वत लेने के मामले में पुटपुटा गांव के पटवारी घनश्याम मरावी को सस्पेंड कर दिया गया है। पटवारी पंडरिया ब्लॉक के हल्का नंबर चार में पदस्थ था, जिसने किसान से बंटवारा नामा पट्टा पर्ची बनाने के लिए 10 हजार रिश्वत की मांग की थी, जिसका रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके आधार पर पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। पंडरिया SDM ने पटवारी के निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। (Action in Chhattisgarh)



