Google Analytics —— Meta Pixel

अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई जारी, 292 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

Action on illegal Paddy: कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन की ओर से गंभीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन की ओर से समितियों में विक्रय के लिए आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के खिलाफ निरंतर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। गोदाम, दुकानों में अवैध रूप से भंडारित धान पर जब्ती कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखंड के कोरकोमा के गज्जु अग्रवाल से 20 क्विंटल, मदनपुर के हसन खान से 20 क्विंटल, मदनपुर के राकेश जायसवाल से 30 क्विंटल, कोरकोमा के नरेश अग्रवाल से 30 क्विंटल, शिव अग्रवाल से 30 क्विंटल और निकित अग्रवाल से 30 क्विंटल समेत कुल 160 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 72 घंटे के अंदर राशि भुगतान से किसानों की खुशी दुगुनी

सभी के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है, जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए और पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके। इस संबंध में और जानकारी के लिए खाद्य अधिकारी मोबाइल नंबर 9425201983 से संपर्क कर सकते हैं। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध धान का परिवहन और भंडारण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। (Action on illegal Paddy)

निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 नवंबर को अवैध धान भंडारण और रबी फसल धान का विक्रय करने वाले 4 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 331 बोरा (132.40 क्विंटल) धान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान महासमुंद विकासखंड अंतर्गत धनसुली के महेश कुमार यादव से 30 बोरा, पिथौरा विकासखंड अंतर्गत लिमदरहा के धनीराम नायक से 61 बोरा और बसना विकासखंड अंतर्गत आमापाली के आनंद साव से 90 बोरा, पुरुषोत्तमपुर के मती हिरामोती बरिहा से 150 बोरी धान जब्त किया गया। (Action on illegal Paddy)

54 प्रकरण में 5 हजार से ज्यादा क्विंटल धान जब्त

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के खिलाफ 9 नवंबर से कार्रवाई की जा रही है। 26 नवंबर तक कुल 54 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें एक प्रकरण अंतर्राज्यीय और 53 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 12779 बोरा धान (5098.6 क्विंटल) जब्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 04 वाहनों को भी जब्त किया गया है। (Action on illegal Paddy)

अब तक 91279.04 टन धान खरीदा गया

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। नोडल अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 18,830 किसानों से 91279.04 टन धान खरीदा गया, जिसमें 19496.00 करोड़ रुपये की राशि किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केंद्रों में 84 लाख 12 हजार से ज्यादा बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 58 लाख 84 हजार 758 नया बारदाना है। एक लाख 22 हजार 124 बारदाना मिलर से प्राप्त, 13 लाख 69 हजार 846 पीडीएस से प्राप्त और किसानों से एक लाख 22 हजार 249 बारदाना प्राप्त हुआ है। 24 लाख 78 हजार 482 बारदाने का उपयोग उपार्जन केंद्रों में किया जा रहा है। अभी 59 लाख 33 हजार 756 बारदाना बचे है। (Action on illegal Paddy)

Back to top button
error: Content is protected !!