छत्तीसगढ़ में अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 72 घंटे के अंदर राशि भुगतान से किसानों की खुशी दुगुनी

Paddy Procurement in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 2.89 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 2649 करोड़ 11 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
यह भी पढ़ें:- अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई जारी, 292 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 27 नवम्बर को 46285 किसानों से 2.07 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 52360 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 50 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए हैं। (Paddy Procurement in Chhattisgarh)
कोरबा राज्य शासन किसानों की परिश्रम का फल को समर्थन मूल्य पर खरीद कर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रहे है। अन्नदाता भी अपनी उपज का सही दाम पाकर खुशी खुशी धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र पहुँच रहे है। बड़े ही सरल सहज एवं पारदर्शी तरीके से धान विक्रय हो जाने से किसानो में हर्ष व्याप्त है, साथ ही धान विक्रय के 72 घण्टे के भीतर राशि खाते में आ जाने से किसानों की खुशी दुगुनी हो रही है। छुरीकला उपार्जन केंद्र में अपने 44.80 क्विन्टल धान विक्रय के लिए आए पंडरीपानी के किसान श्री अभय राम भारिया ने बताया की केंद्र में उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। बहुत ही आसानी से धान विक्रय हो गया। (Paddy Procurement in Chhattisgarh)

किसान ने बताया उनके 03 एकड़ की जमीन में खरीफ में धान की फसल ली जाती है। उन्होंने बताया कि किसान 06 माह फसलों की पूरी देख भाल करता है, खेतों की जुताई से लेकर उन्नत किस्म के बीजों का चयन कर उनका खेतों में रोपण करता है। पौधों के बढ़ने के साथ ही फसल की पूरी देखरेख, आवश्यकतानुसार दवाइयों-उर्वरकों का छिड़काव, खरपतवार की छटाई व समय-समय पर सिंचाई की जाती है। फसल के अच्छे उत्पादन के लिए किसान अपना खून-पसीना एक कर देता है, जिससे उसके खेत में फसल लहलहाती है। (Paddy Procurement in Chhattisgarh)
उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र में अपनी मेहनत की उपज बेचने में किसी प्रकार की कोई समस्या नही हुई। उपार्जन केंद्र में धान लाते ही आसानी से तौलाई हो गई। किसान अभयराम ने बताया कि टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से किसानों को समितियों के चक्कर लगाने से फुर्सत मिली है। अब किसान घर बैठे मोबाइल से ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत की पूरी व्यवस्था की गई है। 21 क्विन्टल प्रति एकड़ व 3100 रुपए प्रति क्विन्टल की दर से धान खरीदी होने से किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है। साथ ही 72 घण्टे के भीतर राशि किसान के खाते में आ जाने से किसानों की खुशी और बढ़ गई है। जिससे किसानों को संकटपूर्ण समय में वित्तीय सहायता मिलती है और उन्हें अपना उत्पादन बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलता है। (Paddy Procurement in Chhattisgarh)
किसानों को मिल रहा मेहनत का फल
नारायणपुर जिले के किसान विश्वनाथ को खेती किसानी करने के लिए कर्ज को छूटने में कोई परेशानी नही होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रही है। श्री देवांगन ने बताया कि वह धान बेचकर मिलने वाली राशि का उपयोग कर्ज चुकाने और खेती बाड़ी के साथ-साथ पारिवारिक कार्यों में उपयोग करेंगे। विश्वनाथ देवांगन ने बताया कि उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है। इस जमीन में कृषि करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की जरूरत पड़ती है। सोसायटी से मिलने वाले खाद के अतिरिक्त बाजार से महंगे दामों में खाद-उर्वरक खरीदने से आर्थिक बोझ बढ़ जाता था, इसके लिए कर्ज लेकर खेती करना पड़ता था। ज्ञात हो पूरे छत्तीसगढ़ सहित नारायणपुर जिले में 14 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिलें में 17 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की ख़रीदी की जा रही है। (Paddy Procurement in Chhattisgarh)

धान बेचने आए किसान विश्वनाथ देवांगन ने बताया कि उनका 03 एकड़ खेत है और आज बुधवार को धान खरीदी केन्द्र माहाका में 80 क्विंटल धान बेचा है। उनका कहना है कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शी तरीके से चल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण किसानों को अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि केन्द्र पर समुचित व्यवस्था और अधिकारियों के सहयोग देखकर खुशी हुई। अब किसानों को बिचौलियों की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि उनके कुछ साथी किसानों ने कहा कि धान बेचने के दूसरे दिन भुगतान हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। किसानों को समय पर धान की राशि का भुगतान हो रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि लंबी कतारों से बचने के लिए सरकार ने पहले से स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था सराहनीय है। इससे हमारी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। किसान विश्वनाथ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाएं भविष्य में भी जारी रहेंगी। (Paddy Procurement in Chhattisgarh)



