सूरजपुर डबल मर्डर के बाद हटाए गए SP, प्रशांत कुमार ठाकुर को जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

Action on Surajpur SP: सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद जिले में जमकर बवाल हुआ। इस बीच सरकार ने SP एम. आर.अहिरे को हटा दिया है। उन्हें सूरजपुर से हटाकर रायपुर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह प्रशांत कुमार ठाकुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि डबल मर्डर के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को 20 अक्टूबर को 2023 को तत्कालीन कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एक साल के लिए जिलाबदर किया था। हालांकि आरोपी पुलिस के सरंक्षण में जिले में खुलेआम खुमता रहा।
यह भी पढ़ें:- शहरों के बेहतर विकास और जनहित में करें कार्य, लापरवाही की तो होगी कार्रवाई: साव
आरोपी कुलदीप साहू सूरजपुर के पुराना बाजार कृषि मंडी रोड के दुर्गापूजा समिति का अध्यक्ष भी था। जिले में डबल मर्डर की घटना के बाद SP से लेकर TI तक कई आरोपों में घिरे हुए हैं। इसे लेकर ही सरगुजा IG अंकित गर्ग ने मुख्य आरोपी को पुलिस सरंक्षण देने की जांच के लिए अलग से कमेटी का गठन किया है, जिसमें सूरजपुर के किसी भी अधिकारी को जगह नहीं मिली है। IG ने सूरजपुर के बाहर के अधिकारियों को जांच टीम में जगह दी है। इस बीच SP को हटा दिया गया है। (Action on Surajpur SP)

इधर, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के पास से पिस्टल बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने इसी पिस्टल से भागते हुए पुलिस पर 8 राउंड की फायरिंग की थी। वहीं आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी कुलदीप साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने गिरफ्तार आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। बता दें कि आरोपी ने 13 अक्टूबर की रात को पुलिसकर्मी की बेटी और पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद दोनों के शव को घर से 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था। (Action on Surajpur SP)



