Google Analytics —— Meta Pixel

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी

Administrative Officers Transfer: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच भूपेश सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक भूवनेश यादव को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023: मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

इसी तरह सत्यनारायण राठौर को सिर्फ आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बाकि प्रभार यथावत रहेगा। सारांश मित्तर को सिर्फ संचालक, उद्योग और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC), नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना एवं विशेष सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। बाकी प्रभार यथावत रहेगा। (Administrative Officers Transfer)

इफ्फत आरा को सिर्फ मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए, आयुक्त,  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बाकी यथावत रहेगा। दिव्या उमेश मिश्रा को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, भौमिकी और खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पद्मिनी भोई साहू को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। (Administrative Officers Transfer)

Back to top button
error: Content is protected !!